
युजवेंद्र चहल, IPL इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक, अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। 2020 में कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से शादी करने वाले चहल के तलाक की खबरें काफी समय से आ रही थीं। अब कोर्ट ने उनकी तलाक को मंजूरी दे दी है। एलिमनी के रूप में धनश्री को चहल से 4.75 करोड़ रुपये मिलेंगे।
लेकिन क्या आप जानते हैं, युजवेंद्र चहल ने IPL से कितना कमाया?
जवेंद्र चहल 2011 से IPL का हिस्सा हैं। शुरुआत में मुंबई इंडियंस में रहकर भी उन्हें सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला। 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें खरीदा और 2021 तक टीम का हिस्सा रहे। 2022 से 2024 तक राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने के बाद 2025 में पंजाब किंग्स ने सबसे बड़ी बोली लगाकर उन्हें खरीदा।
10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर!
मुंबई इंडियंस ने युजवेंद्र चहल को 10 लाख रुपये में साइन किया था। 2017 सीजन तक उन्हें IPL में खेलने के लिए 10 लाख रुपये ही मिलते थे। 2018 में RCB ने उन्हें 6 करोड़ में खरीदा। 2022 में राजस्थान ने उन्हें 6.5 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। और अब, टीम इंडिया से बाहर होने के बाद भी, पंजाब किंग्स ने IPL 2025 की नीलामी में चहल पर 18 करोड़ की बोली लगाई। वह IPL इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर बन गए।
युजवेंद्र चहल की IPL में हर सीजन की सैलरी का विस्तृत विवरण:
सीजन | टीम | सैलरी | विवरण |
2011-2013 | मुंबई इंडियंस | 10 लाख प्रति वर्ष | शुरुआती अनुबंध, सीमित मौके |
2014-2017 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 10 लाख प्रति वर्ष | टीम में अपनी जगह बनाई |
2018-2021 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 6 करोड़ प्रति वर्ष | प्रदर्शन के आधार पर वेतन में वृद्धि |
2022-2024 | राजस्थान रॉयल्स | 6.5 करोड़ प्रति वर्ष | नीलामी में नई टीम द्वारा खरीदा गया |
2025 | पंजाब किंग्स | 18 करोड़ | IPL इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर |
कुल मिलाकर, युजवेंद्र चहल ने IPL से 62.2 करोड़ रुपये कमाए हैं!
IPL के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 160 मुकाबलों में 205 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 40 रन देकर 5 विकेट है।
तो, क्या आप चहल की इस शानदार यात्रा से प्रेरित हैं?